फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 200 से ज्यादा घरों की 24 घंटे से पीएनजी सप्लाई बाधित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित कई कॉलोनियों में बुधवार को 200 से ज्यादा घरों में 24 घंटे तक पीएनजी की सप्लाई बाधित रही। मानक विहार निवासी रवींद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार शाम से ही आलमबाग, मानक विहार, कृष्णानगर व एलडीए की कुछ कॉलोनियों में पीएनजी की सप्लाई 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। कई बार कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया गया, लेकिन फोन ही नहीं उठा। अचानक बंद हुई आपूर्ति के बावजूद भी कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी कि वजह क्या है। उधर, ग्रीन गैस लिमिटेड के अफसरों ने बताया कि लाइन डैमेज होने की वजह से आपूर्ति बाधित की गई है। लाइन की मरम्मत चल रही है। देर रात तक आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें