फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कमीशन लेकर नोट बदलने वाले पीएनबी मैनेजर सस्पेंड

Sun, 20 Nov 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक परैया नमकसार की शाखा में चहेतों की करेंसी बदलने पर मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बाबत हुई शिकायत मंडल प्रमुख की जांच में सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


ग्राहकों ने आरोप लगाया था कि शाखा प्रबंधक कमीशन और लेकर कुछ खास लोगों की करेंसी बदल रहे हैं।

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा परैया नमकसार के कुछ ग्राहकों ने डीएम अनुज कुमार झा से शिकायत की थी कि बैंक मैनेजर बीके तिवारी कमीशन लेकर कुछ खास लोगों की 50 हजार रुपये तक कि करेंसी बदल रहे हैं और हम लोगों से कहा जाता है कि कैश खत्म हो गया। डीएम ने मामले से बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था।
Trending Videos
विज्ञापन

दर्ज कराए गए ग्रामीणों के बयान

demo pic
इस पर शनिवार को इलाहाबाद से मंडल प्रमुख सुचित्रा द्विवेदी और मुख्य प्रबंधक वाईके पांडेय की टीम बैंक पहुंच जांच की व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीण राजकुमार, विवेक तिवारी, राजकुमार सिंह, मुकेश शुक्ला, प्रदीप कुमार, हरीलाल आदि ने शिकायत को सही बताया।

ग्रामीणों ने बताया कि मैनेजर साहब का दलालों से लेनदेन का काम बैंक में तैनात चपरासी धर्मेंद्र कराता है। करेंसी न बदलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जांच के बाद बैंक मैनेजर बीके तिवारी को सस्पेंड कर बछरावां में तैनात तैनात रफीक अहमद को परैया नमकसार शाखा का मैनेजर बनाया गया है। मंडल प्रमुख सुचित्रा द्विवेदी ने शाखा प्रबंधक के निलंबन की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें