फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : आज और कल यूपी को मथेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार

Sat, 04 May 2024 05:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिनों तक यूपी में चौथे व पांचवे चरण के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर माहौल बनाएंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : x/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का प्रचार कर माहौल गरमाएंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री 2 दिनों तक लगातार यूपी में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार में कानपुर और अकबर पुर लोकसभा सीट पर चुनाव करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मुख्यालय की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री शनिवार को सबसे अकबरपुर लोकसभा के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित गुमटी नंबर 5 के पास गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे, इसके बाद वहीं से खोया मंडी तिराहा कालपी रोड तक रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार को भी यूपी के चुनावी दौरे पर इटावा पहुंचेंगे। यहां पर भरथना विधानसभा क्षेत्र में इटावा, कन्नौज और मैनपुरी लोकसभा सीट के  प्रत्याशियों के लिए जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री धौरहरा, सीतापुर और खीरी लोकसभा सीट के लिए हरगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। यहां की सभा करने के बाद प्रधानमंत्री शाम को अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री वहां श्रीरामलाला का दर्शन करेंगे। इसके बाद सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक रोड शो करके माहौल बनाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें