लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 50 क्षय रोगियों को गोद लिया। विश्वविद्यालय ने नि:क्षय मित्र पहल के तहत इन रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित की। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने इसे सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार और भावनात्मक सहयोग मिलना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान कुलसचिव विकास और वित्त अधिकारी संतोष कुमार सहित शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।