फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में छह माह चलेगा अभियान, बांटी जाएगी पोषण पोटली

विज्ञापन
बीबीएयू में मनाया गया पीएम का जन्मदिन।
विज्ञापन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीबी मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के योगदान से आवश्यक पोषण सामग्री खरीदी गई और पोटलियों के रूप में टीबी मरीजों को बांटा गया। कुलपति मित्तल ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने के लिए चिकित्सा उपचार के साथ पोषण और मानसिक संबल भी आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विवि की ओर से पोषण पोटली वितरण छह माह तक जारी रहेगा। इससे जरूरतमंद मरीजों को सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें