फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पीएम मोदी और योगी आज रहेंगे साथ-साथ, 6-लेन चौड़ीकरण कार्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे

Sun, 29 Nov 2020 10:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों में साथ-साथ होंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 के हंडिया-राजा तालाब खंड का 6-लेन चौड़ीकरण कार्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह परियोजना प्रयागराज तथा वाराणसी को आपस में जोड़ती है और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना-1 (दिल्ली-कोलकाता कॉरिडोर) का भी प्रमुख भाग है। पूर्व में प्रयागराज से वाराणसी के बीच यात्रा में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगता था। अब प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा में मात्र डेढ़ घंटे लगेगा। इस परियोजना की लागत 2,447 करोड़ रुपये है। मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम परियोजना स्थल का जायजा लेंगे और राजघाट में आयोजित ‘देव दीपावली’ महोत्सव में शामिल होंगे। वह सारनाथ पुरातत्व परिसर पहुंचकर लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें