लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) के अवर वर्ग सहायक संपत्ति अनुभाग ने गोमतीनगर थाने में एक भूखंड की पत्रावली गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संजय कुमार गुप्ता लविप्रा में अलीगंज योजना के अवर वर्ग सहायक संपत्ति अनुभाग अधिकारी हैं। उनके मुताबिक राज्य उपभोक्ता में अलीगंज योजना, सेक्टर-सीएस स्थित भूखंड संख्या-सी-17 की मूल पत्रावली प्राधिकरण को देनी थी। पता चला कि संबंधित भूखंड की फाइल दफ्तर से गायब हो गई। जांच करने पर सामने आया कि कुछ कार्रवाई के लिए भूखंड की पत्रावली प्राधिकरण के अपर सचिव के कैंप कार्यालय भेजी गई थी। तीन जून 2023 को अपर सचिव ने कार्रवाई के लिए विशेष कार्याधिकारी को आदेश दिया था। 22 जून 2023 को पत्रावली उप्र सचिव-एम प्राधिकरण कार्यालय भेजी गई थी। तब से पत्रावली संपत्ति विभाग को नहीं मिली। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।