भूजल सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को बीबीएयू में कार्यक्रम हुआ।
लखनऊ। भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई) के तहत बृहस्पतिवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में जल संरक्षण पर कार्यक्रम हुआ। राज्य संग्रहालय और बीबीएयू के मानव विकास व परिवार अध्ययन विभाग ने इसका संयुक्त आयोजन किया। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अपर निदेशक एके. गुप्ता मुख्य वक्ता थे। उन्होंने सतत जल प्रबंधन, वर्षाजल संचयन और ''मिशन लाइफ'' में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। राज्य संग्रहालय के निदेशक विनय कुमार सिंह ने प्राचीन बावड़ियों, कुओं और तालाबों को जल संरक्षण का मजबूत आधार बताया। बीबीएयू के कुलपति राजकुमार मित्तल ने जल संसाधनों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने को नैतिक दायित्व कहा। इस कार्यक्रम में व्याख्यान, प्रदर्शनी और पौधरोपण शामिल थे। यूवी. किरण ने इसका समन्वय किया। मोनिका शर्मा ने संचालन किया, जबकि सहायक निदेशक अल शाज फात्मी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
भूजल सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को बीबीएयू में कार्यक्रम हुआ।
भूजल सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को बीबीएयू में कार्यक्रम हुआ।