फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डेंगू मुक्त नगर की दिलाई गई शपथ

Fri, 17 May 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यालयों में मौजूद कार्यक्रम में चिकित्सकों ने डेंगू के कारण व बचाव के उपाय बताए। वहीं भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को डेंगू मुक्त नगर व गांव बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका परिषद भिनगा में ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने लोगों को अपने घर, गांव, मोहल्ला व ब्लॉक सहित जिले को डेंगू मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर व आसपास पानी एकत्र न होने दें। पानी की टंकी, कूलर, गमलों व निष्प्रयोज्य बर्तनों तथा छतों की नियमित सफाई करें। यदि कहीं एक सप्ताह से अधिक समय तक पानी रुकता है तो उसका निस्तारण करें। लोग मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
वहीं चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंकित अग्रवाल ने बताया कि तेज सिरदर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना डेंगू का लक्षण हो सकता है। इससे बचाव के लिए एहतियात बरतें। इस दौरान काउंसलर नाजिम खान, प्रधानाचार्य राजेश यादव, शशि भूषण शुक्ला, कल्पना द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, संतोष कुमार यादव, तेज कुमार वर्मा, अभिमन्यु यादव सहित सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें