फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 13 से 15 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनऊ के सूरमाओं ने छह स्वर्ण और रजत रजत सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक मास्टर अतुल यादव ने बताया कि सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में दिव्य राज वंश, विनायक राज वंश व संस्कार शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीते। कैडेट वर्ग में आशुतोष मिश्रा को स्वर्ण और रुद्रांश शुक्ला को रजत मिला। क्योरगी स्पर्धा में दिव्यराज वंश और आराध्य शर्मा ने स्वर्ण, जबकि विनायक राज वंश, अक्षत साहू और यशवर्धन सिंह ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें