लखनऊ। एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से बुधवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में एडीआरएम नीलिमा सिंह एवं शूरवीर सिंह चौहान आदि ने वृक्षारोपण किया। डीआरएम ने कहाकि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि जीवनदायिनी छाया भी हैं। मातृशक्ति को समर्पित यह पहल हमें पर्यावरण के पति अपने उत्तरदायित्व की याद दिलाती है। हमें अधिकाधिक वृक्षारोपण कर भावी पीटी को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना होगा। अभियान के अंतर्गत लखनऊ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालय परिसरों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्टेशन अधीक्षकों ने हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत अभियान के अंतर्गत समय-समय पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जो भविष्य में भी सतत रूप से जारी रहेंगे।