झूलेलाल वाटिका स्थित श्रीचित्रकूटधाम में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण
लखनऊ। झूलेलाल वाटिका स्थित भगवान श्रीचित्रगुप्त धाम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को पौधे लगाए गए। यहां वन, पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लाल, अभिजात मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश गुप्ता ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और संरक्षण करना जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव ने पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज डीगर, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।