अबुधाबी से काठमांडू जा रहे एतिहाद एयरवेज के विमान (एलकेओ-ईटीडी 290, ए320) को डायवर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक काठमांडू में खराब मौसम होने के कारण विमान को डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार शाम को 6 बजकर 8 मिनट पर विमान की लखनऊ एयपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की कराई गई।