फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कागजों में कैद है 14 करोड़ से गांवों को चमकाने की योजना

Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अनुसूचित बाहुल्य गांवों को सबप्लान योजना के तहत 14 करोड़ रुपये की लागत से चमकाने की कार्ययोजना पिछले साल बना कर शासन को भेजी गई थी। इसके तहत गांवों को दूधिया रोशनी से जगमग करने, इंटरलॉकिंग व नालियों का निर्माण सहित कई काम कराए जाने थे। इस योजना पर कार्रवाई न होने से गांववासी निराश है।
विज्ञापन

एलिया ब्लॉक के जगना, डल्लूपुर व नरवाहनपुर गांव को समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सब प्लॉन योजना के तहत बीते साल चयनित किया गया था। इन गांवों को चमकाने का प्रस्ताव धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने दिया था। इन गांवों में 50 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की है। कार्य कराने के लिए यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन की ओर से प्रोजेक्ट तैयार किया गया था।
इसके तहत पिच रोड, इंटरलॉकिंग रोड, नाली निर्माण व रोड लाइट सहित अन्य कार्य कराने का उल्लेख किया गया था। करीब 14 करोड़ से कार्य होने थे। इसका प्रस्ताव बीते साल जून में शासन को भेजा गया था। इसके बावजूद काम नहीं कराए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया शासन से स्वीकृति नहीं आई है। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें