फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तर्पण-अन्नदान से पितृपक्ष शुरू

विज्ञापन
तर्पण-अन्नदान से पितृपक्ष शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार की सुबह से ही पितरों के स्मरण का सिलसिला शुरू हो गया। घरों में पूजा और तर्पण की तैयारी हुई तो मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालु पहुंचे। किसी ने काले तिल मिले जल से पूर्वजों का तर्पण किया तो किसी ने अन्नदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा का श्राद्ध किया गया। वहीं, आश्विन कृष्ण प्रतिपदा का श्राद्ध रविवार से शुरू होगा। श्राद्ध पक्ष 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पूरा होगा। जिन लोगों को अपने पितर की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है, वे सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध और तर्पण कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. एसएस. नागपाल के अनुसार उन्होंने बताया कि वर्ष में विवाह या अन्य मांगलिक कार्य हुए हों, तब भी पितृ कार्य किया जा सकता है। तिथि के अनुसार तर्पण, पिंडदान और अन्नदान में कोई बाधा नहीं है। धार्मिक मान्यता है कि दोपहर में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके काले तिल मिले जल से तर्पण किया जाता है। पितृ पक्ष में मांगलिक कार्यों और बाल कटवाने से परहेज करने की भी परंपरा है। (माई सिटी रिपोर्टर)

तर्पण-अन्नदान से पितृपक्ष शुरू

तर्पण-अन्नदान से पितृपक्ष शुरू

तर्पण-अन्नदान से पितृपक्ष शुरू

तर्पण-अन्नदान से पितृपक्ष शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें