फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Pitbull Attack: आज पकड़ा जाएगा मालकिन की जान लेने वाला पिटबुल, जरहरा स्थित श्वान केंद्र में रखने की तैयारी

Thu, 14 Jul 2022 07:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बुधवार को नगर निगम की टीम पिटबुल को पकड़ने गई थी, लेकिन परिवारवाले अस्थि विसर्जन के लिए बाहर गए थे। अब बृहस्पतिवार यानी आज टीम कुत्ता पकड़ने जाएगी। हिंसक पिटबुल को जरहरा स्थित श्वान केंद्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Lucknow Dog Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमला कर मालकिन की जान लेने वाला पिटबुल डॉग बृहस्पतिवार को पकड़ा जाएगा। बुधवार को पीड़ित परिवार के घर से बाहर होने के कारण ऐसा नहीं किया जा सका। अब नगर निगम की टीम बृहस्पतिवार को कैसरबाग स्थित बंगाली टोला जाएगी। यहां से पकड़कर लाने के बाद हिंसक पिटबुल को जरहरा स्थित श्वान केंद्र में रखा जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविंद राव व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि बुधवार को टीम पिटबुल को पकड़ने गई थी, लेकिन परिवारवाले अस्थि विसर्जन के लिए बाहर गए थे। अब बृहस्पतिवार को टीम कुत्ता पकड़ने जाएगी। पशु चिकित्सक डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा कि इस पिटबुल का लाइसेंस बना है कि नहीं, अभी साफ नहीं हो पाया है। लाइसेंस बनाने का काम प्राइवेट पशु चिकित्सक करते हैं, ऐसे में वहां से भी जानकारी मंगाई जा रही है। नगर निगम में इस कुत्ते का रिकॉर्ड नहीं मिला है।

नगर आयुक्त की अपील, न पालें हिंसक कुत्ते
कैसरबाग की घटना के बाद नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शहरवासियों से हिंसक प्रजाति के कुत्ते न पालने की अपील की है। इनमें अमेरिकन पिटबुल, रॉटविलर, साइबेरियन, हस्की, डाबरमैन, पिंस्चर, बॉक्सर आदि शामिल हैं। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि कुत्तों के स्वभाव में बदलाव दिखे तो तुरंत पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क करें। बड़ी ब्रीड के कुत्ते पालने में सावधानी बरते और प्रशिक्षित कुत्ते ही पालें। कहा कि कुत्तों को मांसाहारी भोजन देने से बचें। बताया कि बिना लाइसेंस और नियम विपरीत कुत्ते पालने पर 5000 रुपये तक जुर्माना है। नियम के अनुसार मालिक श्वान को ऐसे रखेगा, जिससे पड़ोसियों को कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें