फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुलसचिव कार्यालय के सामने लगाया कूड़े का ढेर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कुलसचिव कार्यालय के सामने लगाया कूड़े का ढेर, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दुबग्गा (लखनऊ)। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में रविवार दोपहर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट आयाम के तहत रविवार को परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने परिसर में फैले कूड़ा-कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में पर्याप्त कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए एकत्रित कचरे को कुलपति व कुलसचिव कार्यालय के सामने रख दिया। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करना है। उम्मीद जताई कि जल्द ही कूड़ेदानों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। अभियान में इकाई अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मद्धेशिया, उपाध्यक्ष रवि गंगवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुलसचिव कार्यालय के सामने लगाया कूड़े का ढेर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें