फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव में करोड़ों के खर्च पर PIL

Sat, 11 Jan 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये सैफई महोत्सव पर खर्च किए जाने को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई है।
विज्ञापन


याचिका दायर करने वाले अलीगढ़ निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट अनूप कौशिक का कहना है कि बिना किसी ऐतिहासिक महत्व के सैफई में सांस्कृतिक आयोजन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को दायर पीआईएल में अनूप का कहना है कि इटावा के सैफई गांव में यह आयोजन किया गया।

एक तरफ जहां सरकार को मुजफ्फरनगर दंगे के बाद वहां पुनर्वास के साथ राहत शिविरों में बजट की जरूरत थी।

वहीं, दूसरी तरफ पब्लिक मनी से करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। मुंबई से फिल्मस्टारों को विशेष विमान से बुलाया गया।

पीआईएल में सुप्रीम कोर्ट से पब्लिक मनी और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर कार्रवाई की मांग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें