फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिकअप पलटी, महिला की मौत, 19 घायल

Sun, 26 Feb 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह पिकअप पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10 बजे पिकअप पर सवार होकर लोग नायन गांव में आलू की खोदाई करने जा रहे थे। बड़े पुरवा गांव के पास अनियंत्रित होने से पिकअप पलट गई। पिकअप पलटते ही उस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को पिकअप से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डाॅक्टरों ने गरीब का पुरवा निवासी रानी (45) पत्नी रामबक्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीर्थदेई (45), रामनिहोरे (38), सुुमन देवी (30) की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा नवाबाद गांव की मनीषा (15), दीपक कुमार (17), वैशालकी (15), विशाल (13), अमन (10), खुशबू (12), संगीता देवी (40), गोविंद (10), राजेश (48), पूरे गरीब गांव की कुसुमा देवी (40), राजकली (55), अंकिता (12), अंजली (13), रानी देवी (55), सुनीता (40), लोधन का पुरवा गांव की अंकिता (16) को मामूली चोटें आईं।
सीएचसी में इलाज के बाद इन सभी को घर भेज दिया गया। घायलों ने बताया कि पिकअप चालक तेजी के साथ वाहन चला रहा था। इस वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें