फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाय को बचाने में पेड़ से टकराई पिकअप, दो हिस्सों में बंटी

Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे जीवन बख्श मजरे खरौली गांव के पास गाय को बचाने में पिकअप पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। घटना में चालक व उसके साथी को चोटें आईं हैं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के पूरे त्रिभुवन मजरे शहजादपुर निवासी अरविंद कुमार मौर्य सब्जी मंडी में आढ़ती है। सोमवार दोपहर वह अपने साथी खोजनपुर गांव निवासी मोलू सिंह के साथ पिकअप से फतेहपुर मक्का लाने जा रहा था तभी सूची-खरौली मार्ग पर गांव के पास गाय अचानक सड़क पर आ गई। उसे बचाने में पिकअप सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर तेज होने के चलते पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। चालक व साथी को गंभीर चोटें आईं। जानकारी होने पर घरवालों ने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें