लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में मंगलवार को नई कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने किया। यह प्रयोगशाला पीएम-उषा योजना के तहत मिले 30 कंप्यूटरों से सुसज्जित है। यह लैब स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर शोध व नवाचार को बढ़ावा देगी। इसका मकसद विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। विभागाध्यक्ष प्रो. ओंकार प्रसाद के प्रयासों से स्थापित इस लैब में प्रो. आरबी. सिंह और प्रो. नीरज मिश्रा का भी सहयोग रहा। पूर्व छात्र संघ ने यूपीएस, कुर्सियां और एसी की व्यवस्था में योगदान दिया।