गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में हुए कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण।
लखनऊ। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में हुए प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन का समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने उद्घाटन किया। फोटोग्राफरों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग केवल तस्वीरें ही नहीं लेते बल्कि समाज की भावनाओं, घटनाओं और समय की सच्चाई को संजोते हैं। कला, संवेदना और जिम्मेदारी का संगम है फोटोग्राफी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा की अगुवाई में प्रदेश के सभी जनपदों से 400 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और पटल पर अपनी समस्याएं रखीं। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने व संगठन को सशक्त बनाने का भरोसा दिया। महासचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास बाबू, उपाध्यक्ष रूप श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, विशेष सचिव सौरभ मिश्रा और संगठन मंत्री अमर सिंह व प्रदेश प्रवक्ता दीपक कपूर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में हुए कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण।