फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन्मदिन मनाकर लौट रहे फोटोग्राफर की सड़क हादसे में मौत

Fri, 27 Oct 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अपने जन्मदिन की पार्टी मनाकर दोस्त के साथ लौट रहे फोटोग्राफर की बाइक बुधवार रात शहीद स्मारक के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे फोटोग्राफर व उनका साथी घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया मगर तब तक फोटोग्राफर की मौत हो गई। उनके साथी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


त्रिवेणी नगर-2 के शिवनगर निवासी समर्थ यादव (25) पेशे से फोटोग्राफर थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार को समर्थ का जन्मदिन था। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने हजरतगंज गए थे। रात करीब 11 बजे वह पार्टी करने के बाद घर लौट रहे थे। बाइक समर्थ खुद चला रहे थे। जबकि उनका दोस्त अमन कश्यप पीछे बैठा था।
शहीद स्मारक के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे समर्थ का सिर पोल से टकरा गया। अमन भी गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने समर्थ को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


समर्थ ने हेलमेट तो लगा रखा था मगर उसकी स्ट्रिप नहीं लॉक थी। इसके चलते जैसे ही बाइक डिवाइडर से टकराई, उनका हेलमेट निकलकर दूर गिरा और पोल में सीधे सिर टकराने से समर्थ की मौत हो गई।
समर्थ के परिवार में पिता दिलीप कुमार यादव, मां मधु और बहन राखी हैं। दिलीप जनरल स्टोर चलाते हैं। राखी प्राइवेट नौकरी करती हैं। परिजनों के मुताबिक समर्थ के जन्मदिन पर घर में सभी खुश थे। समर्थ भी खुशी-खुशी पार्टी करने गए थे। घरवालों का क्या पता था कि जन्मदिन के दिन ही इकलौते बेटे की मौत हो जाएगी। समर्थ की मौत से मां-पिता और बहन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें