पेपर पर पेन से बनाई कृतियों में दिखता मानवीय जीवन, नारी के तमाम स्वरूपों और उसकी असीम भावनाओं को खुद में समेटे चित्र।
ऐसे ही एक नहीं 33 कृतियों में कला के तमाम आयाम सिमटकर युवा कलाकार उदय कुमार सिंह की प्रदर्शनी में उतरे।
अलीगंज के ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केन्द्र में शुरू हुई ‘अनुभूति प्रदर्शनी’ में कला के तमाम रंग दिखे। प्रदर्शनी का उद्घाटन गोपाल कृष्ण अस्थाना ने किया।
मूल रूप से बिहार निवासी युवा चित्रकार उदय कुमार की 12 जून तक चलने वाली प्रदर्शनी में 19 चित्र पेन आन पेपर और 13 चित्र एक्रेलिक आन कैनवास हैं।