गोमतीनगर विस्तार में स्थित खरगापुर में एकल अभिनय से सजे नाटक फूलन देवी बनोगी तुम... का मंचन मंग
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में स्थित खरगापुर में एकल अभिनय से सजे नाटक फूलन देवी बनोगी तुम... का मंचन मंगलवार शाम किया गया। इसमें अभिनय करने वाली नीतू ने सोलो परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस नाटक की कहानी के बारे में नीतू ने बताया कि यह उनकी दादी से प्रभावित कहानी है जिसे उनकी पुण्यतिथि पर मंचित किया गया। एक घंटे के नाटक में उन्होंने अपने बचपन की स्मृतियों को रेखांकित किया। यह उनका चौथा मंचन था।
गोमतीनगर विस्तार में स्थित खरगापुर में एकल अभिनय से सजे नाटक फूलन देवी बनोगी तुम... का मंचन मंग