फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 की पीएचडी शोध प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kmclu.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विकास ने इस संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति जारी की है। परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस पर मिली आपत्तियों का विधिवत निस्तारण कर अंतिम परिणाम तैयार किया गया। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस वर्ष पीएचडी प्रवेश के लिए सभी विषयों में अभ्यर्थियों की अच्छी भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें