फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: नए सत्र की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, विभागों, कॉलेजों से मांगा सीटों का ब्योरा

Sun, 27 Nov 2022 01:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में विभागों व कॉलेजों से सीटों का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल पीछे चल रहे पीएचडी के सत्र को पटरी पर लाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2021-22 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार संजय मेधावी ने विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों व कॉलेज प्राचार्यों को पत्र भेजकर विभाग व शिक्षकों के अनुसार खाली सीटों का ब्योरा मांगा है। उन्होंने कहा है कि पीएचडी अध्यादेश के अनुसार सत्र 2022-23 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए सत्र 2021-22 में विज्ञापित सीटों को छोड़कर डीआरसी से संस्तुति कराकर 10 दिसंबर तक सीटों की जानकारी भेजी जाए। कॉलेजों को यह डाटा पांच दिसंबर तक देना होगा। इसमें उन सीटों को शामिल किया जा सकता है, जिनका विज्ञापन तो हुआ था लेकिन प्रवेश नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - अकेले ही ले लिया ग्रुप थीसिस का श्रेय, प्रो. विनय पाठक की पीएचडी में भी खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निवेश के लिए विदेशों में रोड शो करेंगे मंत्री, अमेरिका-ब्रिटेन जाएंगे योगी और केशव पकड़ेगे पेरिस की फ्लाइट


छात्रवृत्ति आवेदन की हार्डकॉपी 29 तक जमा करें
लविवि के संबद्ध कॉलेजों को अपने विद्यार्थियों के दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन की हॉर्ड कॉपी 29 नवंबर तक विवि को उपलब्ध करानी होगी। रजिस्ट्रार संजय मेधावी ने कहा है कि इसके बाद विवि स्तर से मास्टर डाटा फारवर्ड करना संभव नहीं होगा जिसके लिए कॉलेज उत्तरदायी होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें