भाषा विवि में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन एक जून से 30 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट kmclu.ac.in और समर्थ पोर्टल kmcluadm.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसकी अंतिम तिथि 11 जून है। विभाग में स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 60 सीटें तथा स्नातकोत्तर स्तर पर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 30 सीटें उपलब्ध हैं।