पॉलीटेक्निक में फॉर्मेसी की परीक्षा आज से
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश राजकीय और एडेड पॉलीटेक्निक संस्थानों में सोमवार से डिप्लोमा इन फॉर्मेसी की परीक्षा शुरू होगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार ने परीक्षा के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड और समय सारिणी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।