फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंधे व कोहनी दर्द से जूझ रहे लोगों को राहत देगा पीजीआई का विशेष क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में हर मंगलवार को कंधे व कोहनी के दर्द के इलाज के लिए विशेष क्लीनिक चलेगा। फिजिकल मेडिसिन व रिहैबिलिटेशन विभाग की ओर से संचालित इस क्लीनिक में जांचों के साथ ही, जोड़ कैसे काम कर रहे हैं, इसको भी परखा जाएगा।
विज्ञापन


एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष क्लीनिक में जांच व इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। ओपीडी में मांसपेशियों व हड्डियों की जांच के लिए आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन है। इससे दर्द का आकलन करना आसान होता है। कंधे और कोहनी के दर्द की शिकायतें बढ़ रही हैं। फिजियाट्रिस्ट डॉ. सिद्धार्थ राय के अनुसार ज्यादातर पीड़ितों में समस्या की वजह बीमारी का गलत इलाज होता है। कंधे के सभी दर्द फ्रोजन शोल्डर नहीं होते और हर कोहनी का दर्द टेनिस एल्बो नहीं होता। समस्या जोड़ों व हड्डियों में भी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें