फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में आज से परास्नातक में दाखिले के लिए शुरू होंगे आवेदन

Tue, 11 Apr 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक के सामान्य व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन प्रवेश फाॅर्म भरने के अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। इसी तरह विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। उधर, गोलागंज स्थित क्रिश्चियन पीजी कॉलेज और आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर एडमशिन पेज में पीजी एडमिशन पर जाकर प्रवेश संबंधी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य परास्नातक कोर्सों में आवेदन शुल्क 1000 रुपये, जबकि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 1600 रुपये निर्धारित किया गया है। लविवि के साथ ही शहर के ज्यादातर महाविद्यालयों ने अपने यहां प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्रिश्चियन कॉलेज के प्राचार्य डेंजिल जॉन गोडिन ने बताया कि विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट lucknowchristiancollege.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश फाॅर्म का शुल्क 800 रुपये है। महाविद्यालय में बीए की 440, बीकॉम की 620, बीएससी बायो की 240, बीएससी मैथ की 240, बीपीएड की 60, एमए अंग्रेजी की 60 और एमएससी केमिस्ट्री की 40 सीटें हैं। महाराजा बिजली पासी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुमन गुप्ता ने बताया कि प्रवेश आवेदन सोमवार से शुरू हो गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। विद्यार्थी वेबसाइट www.mbpgpgc.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये है। विद्यार्थी यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। अवध गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. बीना राय ने बताया कि छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रवेश फाॅर्म का शुल्क 900 रुपये है। कॉलेज में बीए की 400, बीकॉम की 240 और एमए अंग्रेजी की 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें