फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीजी में दाखिले के लिए अब 30 जुलाई तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 से बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई है। कई विश्वविद्यालयों में अभी स्नातक फाइनल ईयर की परीक्षाएं न होने के कारण लविवि ने यह निर्णय लिया है। विवि प्रशासन के अनुसार परास्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं। छात्रों को सुझाव दिया गया है कि प्रवेश फॉर्म भरने के पहले एडमिशन ब्रोशर में दी गईं सभी सूचनाओं को अवश्य पढ़ लें। किसी आरक्षण का लाभ लेना है तो उससे संबंधित प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी अवश्य लगाएं। प्रवेश फॉर्म की फीस एक बार जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा फीस न जमा करें। किसी भी दिक्कत पर हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500 पर सुबह 10 से शाम 06 बजे तक संपर्क करें। बता दें कि इससे पहले विवि ने स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ाई थी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें