फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेट्रोल पंप का प्रबंधक 5.13 लाख रुपये भागा

Sun, 17 Dec 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना के एक पेट्रोल पंप का प्रबंधक 5.13 लाख रुपये लेकर भाग निकला। पंप के मालिक ने उसके खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में क्लाइट रोड निवासी अमलोक श्रीवास्तव का मिल एरिया क्षेत्र के हरदासपुर में पेट्रोल पंप है। इस पंप पर गुरुबख्शगंज क्षेत्र के सतांव निवासी संजय कुमार श्रीवास्तव चार साल से प्रबंधक के तौर पर कार्यरत था। गत छह दिसंबर को प्रबंधक अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पंप मालिक ने पड़ताल कराई तो पता चला कि प्रबंधक पेट्रोल बिक्री के पांच लाख 13 हजार रुपये लेकर भाग निकला। यह पैसा उसे पेट्रोल पंप के बैंक खाते में जमा करना था। लापता प्रबंधक अपना मोबाइल भी लगातार बंद किए हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें