शुक्रवार रात 12 बजे से पेट्रोल की कीमत में 2.23 रुपये और डीजल की कीमत में 1.80 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।
नई दरों के बाद राजधानी में पेट्रोल 69.10 रुपये प्रति लीटर के बजाय 71.33 और डीजल 56.09 के बजाय 57.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
कीमतों में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में वृद्धि को देखते हुए की गई है।
इससे पहले 1 नवंबर को पेट्रोल की कीमत 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थी जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 12 पैसे कम कर दी गई थी।