फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रमिक को फंटी से पीटर मार डाला

Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे श्रमिक की फंटी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग में महिला के बेटे ने ही उसके प्रेमी को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे मोती मजरे सोइठा गांव निवासी कमलेश कुमार उर्फ कमलू (45) पुत्र कधई मजदूरी करता था। उसका गांव की ही एक महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का कमलेश के घर आना जाना था। इस बात से महिला के दो बेटे नाराज रहते थे। बताते हैं कि आरोपी मां से बेहद नाराज था। यही वजह थी कि पहले उसने अपनी मां अनीता की धुनाई की। इससे मां के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
देर रात कमलेश घर के बाहर रखे छप्पर के नीचे तखत पर सो रहा था। इसी दौरान महिला का बेटा दीपक पहुंचा और कमलेश पर एक के बाद एक फंटी से वार करने लगा। फंटी के हमले में कमलेश की मौत हो गई। उसके सिर, कंधे पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। हत्या की घटना को पुलिस रंजिश बता रही है, जिसको लेकर मृतक के बड़े भाई विजय कुमार ने तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि मृतक कमलेश के बड़े भाई विजय कुमार ने आरोपी दीपक के खिलाफ रंजिश में हत्या करने का केस दर्ज कराया गया है। जांच में प्रेम प्रसंग के चलते घटना की पुष्टि हुई है। एएसपी ने बताया कि आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चार भाइयों में सबसे छोटा था कमलेश
मृतक कमलेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाई विजय, शिवराज, गिरधारी में रोना पिटना मचा है। कमलेश अपनी 10 बिस्वा जमीन पर खेती व मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। कमलेश की पत्नी चंद्रवती का लगभग छह साल पहले देहांत हो गया था। पत्नी की मौत के बाद बेटी ज्योति (22), छोटी बेटी माही (19), सबसे छोटी बेटी हिमांशी (14), बेटे राज (11) को संभालने की जिम्मेदारी कमलेश पर ही थी, लेकिन कमलेश की हत्या के बाद बच्चों के सिर से पिता का भी साया छिन गया। बड़ी बेटी ज्योती की शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें