फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के शिक्षक को क्ले सिरेमिक आधारित गैस सेंसर पर मिला पेटेंट

Tue, 17 Oct 2023 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीआर गौतम को उनके अनुसंधान के लिए भारतीय पेटेंट दिया गया है। राज्य सरकार की रिसर्च एंड डवलेपमेंट योजना के तहत मान्यता प्राप्त रिसर्च को नई दिल्ली स्थित भारतीय पेटेंट कार्यालय से 13 अक्तूबर को स्वीकार कर प्रकाशित कर दिया गया है। यह पेटेंट फ्लाई ऐश डोप्ड क्ले सिरेमिक नैनो कंपोजिट आधारित सेंसर पर मिला है।
विज्ञापन

पेटेंट निर्माण में बीबीएयू के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. डॉ. बालचंद्र यादव और शोधार्थी अजीत सिंह ने डॉ. गौतम की मदद की है। इसके अलावा सर्वेश कुमार अविनाशी, रजत कुमार मिश्रा, श्वेता, सविता कुमारी, डाॅ. एजाज हुसैन, राखी, आकाश सचान, डॉ. जायरीन फातिमा और डॉ. अमरेंद्र गौतम ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। डॉ. सीआर गौतम ने बताया कि सेंसर का निर्माण मिट्टी, प्राकृतिक और हल्के रासायनिक पदार्थों का मिश्रण करके किया गया है। कार्बन डाइऑक्साइड से प्रभावित वायुमंडल को पहचानने में यह सेंसर मदद करेगा। यह बाजार में मौजूद सेंसर से काफी सस्ता होगा। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें