लखनऊ। जिस सांप को युवक ने पाला, आखिरकार उसी ने युवक को डसकर मार डाला। बख्शी का तालाब के नगवामऊ कला गांव में सोमवार को सांप के काटने से युवक रमेश रावत की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने सांप को पाल रखा था। युवक के शव के साथ कई घंटे तक झाड़-फूंक किया गया लेकिन कोई फायदा न होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।