फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 25 की परमिट थी, 50 से अधिक पेड़ काट डाले

Sun, 30 Nov 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
25 की परमिट थी, 50 से अधिक पेड़ काट डाले
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के पारा गांव में आम के बाग में लकड़कट्टों ने 25 आम के पेड़ों की परमिट की आड़ में 50 से अधिक पेड़ काट डाले। ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़कट्टों को वन विभाग व थाने के पुलिस कर्मियों का संरक्षण प्राप्त है। पारा गांव में अंशुल अग्रवाल के बाग में 100 से अधिक आम के पेड़ लगे हैं। इसे उन्होंने रियल एस्टेट कारोबारी को बेच दिया है। कारोबारी यहां प्लाॅटिंग करने जा रहा है। पेड़ों को कटवा रहे ठेकेदार साबिर के मुताबिक उनके पास वन विभाग से 25 पेड़ों के काटने का परमिट ह लेकिन मौके पर 50 से अधिक पेड़ों को काटा गया था। ग्रामीणों की नजर से बचने के लिए पेड़ों को काटने के बाद फौरन डीसीएम पर लादकर हटाया जा रहा था। वन विभाग का पक्ष जानने के लिए वन रेंजर कमलेश कुमार को दो बार कॉल की गई लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं की।

25 की परमिट थी, 50 से अधिक पेड़ काट डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें