1008 कलशों से अभिषेक कर की विश्वशांति की कामना
लखनऊ। इंदिरानगर सि्थत जैन मंदिर में 1008 कलशों से भगवान का अभिषेक कर विश्वशांति की कामना की गई। संदीप जैन, विशाल जैन, विनय जैन और आलोक जैन ने शांतिधारा की। समापन पर भंडारा हुआ। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि इस वर्ष लखनऊ जैन समाज तीन दिवसीय महावीर जयंती मनाने जा रहा है। मंगलवार को चारबाग में विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी एवं शाम को धर्मसभा का आयोजन होगा। बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ महावीर जयंती का कार्यक्रम भागीदारी भवन में मनाया जाएगा।