फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रत्येक बूथ पर जुटे जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी

Wed, 26 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज रोड स्थित पार्टी कार्यालय अटल भवन में बुधवार को भाजपाइयों की बैठक हुई। लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्होंने मासिक कार्यक्रम मन की बात की शुरुआत की थी। हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। 30 जुलाई मन की बात कार्यक्रम का 103वां एपिसोड प्रसारित होने जा रहा है। जिले के सभी बूथ पर भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लाभार्थियों और जन समूह के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी दिन डेढ़ माह चले महासंपर्क अभियान की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की योजना बनेगी। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में संगठन की योजनानुसार बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सशक्त बूथ समिति व पन्ना प्रमुख के साथ बूथ स्तर पर लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क करके 2024 में फिर से मोदी सरकार का संकल्प दिलाएंंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, आरबी सिंह, कामतानाथ, दिलीप यादव, वीरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें