प्रेसवार्ता में जानकारी देते राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदत्त शर्मा व अन्य।
लखनऊ। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर बताया कि 11 अप्रैल को गोमती नगर उर्दू अकादमी ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। इसमें समाज सेवा शिक्षा चिकित्सा कवि शायर राजनीति व मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को गौरव रत्न से नवाजा जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी ने कहा कि हमारी संस्था निर्धन परिवार की बेटियों की सामूहिक विवाह एवं उच्च शिक्षा से वंचित बेटियों को पढ़ाने का जनसेवा का कार्य करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, भाजपा नेता नीरज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
प्रेसवार्ता में जानकारी देते राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदत्त शर्मा व अन्य।