फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आसमान को निहार रहे उमस से बेहाल लोग

Thu, 27 Jun 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को गर्मी तो कुछ कम हुई लेकिन उमस ने दिनभर परेशान किया। दरअसल मानसून की टर्फ रेखा जिले के पास नहीं पहुंची है जिस कारण बारिश नहीं हुई। हालांकि 24 घंटे के अंदर बादल बरसने के अनुमान लगाए जा रहे हैं लेकिन ये इंतजार कुछ खिंच सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून की इंट्री हो गई लेकिन रायबरेली में अभी सूखा है। जून में औसत से 90 फीसदी कम बारिश हुई। लोग गर्मी के कारण न केवल परेशान हो रहे हैं बल्कि बीमारियों का भी शिकार हो रहे हैं। डायरिया, दस्त के साथ चर्म रोग भी बढ़ा। अधिक पसीना निकलने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। कूलर की हवा भी उमस को नहीं दूर कर पा रही है। दोपहर में गर्म हवा चलने से पसीना निकल रहा है और लोगों को छांव में भी राहत नहीं मिल रही है। रात में भी कमोवेश यही हालात हैं।
बुधवार को भी जिले में भीषण उमस रही। पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह छह बजे तो कुछ राहत रही लेकिन दोपहर होते-होते तो हालात और भी खराब हो गए। पिछले पांच दिनों से उमस भरी गर्मी चुनौती बनी हुई है। अब हर किसी की निगाह आसमान पर है, मानसून के भी दो तीन दिन में सक्रिय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बुधवार को नमी का प्रतिशत 78 प्रतिशत रहा जो सामान्य से अधिक रहा, इस कारण भीषण उमस पड़ रही है। मानसून सक्रिय नहीं है। अगले दो दिन तक बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें