लाल बारादरी के इतिहास से रूबरू हुए लोग
लखनऊ। कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी के लाल बारादरी प्रांगण में रविवार को सुबह सात बजे हेरिटेज वॉक का आयोजन हुआ। लखनऊ नामा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। संस्थापक मिर्जा इशरत बेग ने प्रतिभागियों को लाल बारादरी की विरासत से परिचित कराया। अकादमी के वरिष्ठ लाइब्रेरियन सर्वेश मिश्रा ने कला पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार मो. इशाक ने अपनी कृति ‘लखनऊ की विरासत सतखंडा’ का पेंटिंग डेमो दिया। उन्होंने चित्र के जरिये लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत को दर्शाया। इसके लिए उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान रजिया बेग, अमिता सिंह, प्रो. अमिताभ आर्या, अनुपमा सिंह, मिर्जा साद बेग जैसे लोग मौजूद रहे।