जानकीपुरम में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार देर शाम पति के साथ बाइक से जा रही महिला का पर्स लूट लिया।
हिम्मत दिखाते हुए पति ने लुटेरों का पीछा किया और नागरिकों की मदद से एक को धर दबोचा। पिटाई के बाद हत्थे चढ़े बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जबकि दूसरा बाइक समेत फरार हो गया। जानकीपुरम विस्तार निवासी अनूप कुमार देरशाम पत्नी व बच्चे को साथ लेकर बाइक से हजरतगंज जा रहे थे।
इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गौशाला के सामने पास से गुजरी बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने झपट्टा मारा और अनूप की पत्नी का पर्स लूट लिया था।
पकड़े गए लुटेरे कानपुर निवासी आदित्य वर्मा ने अपने फरार साथी का नाम अंशु शर्मा बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।