अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की ओर मॉडर्न ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन (गीले व सूखे कचरे का पृथक्करण) करने का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को गोविंद गनेशपुर वार्ड में इसको लेकर अभियान गया। नगर पालिका की ओर से लगातार वार्डों में पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम, आइईसी टीम व ट्रेनिंग पार्टनर की टीम वार्डों में अभियान चला रही है। ट्रेनिंग पार्टनर टीम में शामिल महिलाएं सरिता, निशा, शशि यादव, सोनाली व सफाई नायक प्रभात ने वार्ड के घर-घर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण का लाभ बताते हुए जागरूक किया। इसके अलावा वार्डवासियों को घर पर ही होम कंपोस्टिंग करने के लिए प्रेरित किया गया।