फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेंशनर्स ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 30 Nov 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पेंशनर्स ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की विचार परिधि में पुराने पेंशनर्स को शामिल करने की मांग कर शनिवार को पेंशनरों ने धरना दिया। शाम को कैंडल मार्च निकाल कर गांधी प्रतिमा जा रहे पेंशनरों को पुलिस ने हिंदी संस्थान के पास रोक दिया। मांग से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को प्रेषित किया और 15 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का एलान किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले केडी सिंह बाबू स्टेडियम के निकट स्थित बीएन सिंह प्रतिमा के समक्ष पेंशनर एकत्र हुए थे। एसोसिएशन के महामंत्री ओपी त्रिपाठी, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष आरपी मिश्रा, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के महामंत्री ओपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

पेंशनर्स ने निकाला कैंडल मार्च

पेंशनर्स ने निकाला कैंडल मार्च

पेंशनर्स ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें