पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह
लखनऊ। स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन लखनऊ अंचल की ओर से मंगलवार को एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि व एसबीआई महाप्रबंधक अनिल कुमार, महाप्रबंधक राजीव कुमार, सीडीओ धीरेंद्र महे ने सभी को बधाई दी। कहा कि बैंक अपने पेंशनर्स के हितों की रक्षा लिए प्रतिबद्ध है। महामंत्री अतुल स्वरूप ने सभी का स्वागत किया। गीतों की भी प्रस्तुति दी गई। संचालन जोनल सचिव संजीव अग्रवाल ने किया। उप महाप्रबंधक धीरज कुमार, राघवेंद्र कुमार, दीपेंद्र यादव सहायक महाप्रबंधक (एचआर) के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा मौजूद रहे।