फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोर की मौत

Sun, 10 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था मोर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर एक मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने मोर के शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें