बस सेवा शुरू होने से लखनऊ से चंडीगढ़ का सफर होगा आसान। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
परिवहन निगम बुधवार से लखनऊ-चंडीगढ़ पवन हंस का शुभारंभ करने जा रहा है। इससे लखनऊ और चंडीगढ़ के बीच यात्रा करने वालों का सफर आसान हो जाएगा।
आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि आलमबाग टर्मिनल से ये बस शाम 5:30 बजे रवाना होगी।
जो बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार, अंबाला होते हुए दूसरे दिन सुबह 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। बस की वापसी दोपहर तीन बजे होगी।
आलमबाग से चंडीगढ़ की 766 किमी. दूरी का एक यात्री को 2001 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा। ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है।