लखनऊ। जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ कार्यालय में आजादी को नमन कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक पवन कुमार और कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा पांडेय को वसुधा गौरव सम्मान दिया गया। इसके साथ ही डॉ. संजय कुमार, सुनील कुमार त्यागी, डॉ.ऋतु सक्सेना, अपर्णा मिश्रा, संजीव गर्ग, भारत सिंह बिष्ट, रामनरेश बाजपेयी, सुरेंद्र मोहन, मृदुल, जीसी श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सक्सेना, विशाल सोनकर, वीरेंद्र वर्मा, सुधीर तिवारी और अलंकार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वित्त नियंत्रक पवन कुमार उपस्थित रहे। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हें। कार्यक्रम के दौरान नव अभियान पत्रिका का भी विमोचन किया गया।